↠ ॥ श्री लाडली लाल सेवा ट्रस्ट ॥ ↞

सेवा ही हमारा धर्म,
भक्ति ही हमारी शक्ति

श्री लाडली लाल सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य गौ सेवा, साधु सेवा और सामाजिक सहायता के माध्यम से मानवता और भक्ति के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

परम पूज्य श्री राधे श्याम जी महाराज के पावन मार्गदर्शन में वृन्दावन धाम से संचालित, मानव सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित एक पंजीकृत (12A✵80G✵CSR) जन-कल्याणकारी ट्रस्ट।

धार्मिक प्रचार एवं आध्यात्मिक ज्ञान
समाज सेवा और जन कल्याण
शिक्षा सहयोग और मार्गदर्शन
वृंदावन, उत्तर प्रदेश, भारत
✿ ✦ ✿ ✦ ✿

श्री लाडली लाल सेवा ट्रस्ट

श्री लाडली लाल सेवा ट्रस्ट (मथुरा) स्थित एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट है। परम पूज्य श्री राधे श्याम जी महाराज की प्रेरणा से संस्था समाज के उपेक्षित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य रक्षा तथा सनातन धर्म के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह ट्रस्ट आयकर अधिनियम के अंतर्गत 12A और 80G के तहत पंजीकृत है तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के लिए भी पात्र है, जिससे दानदाताओं को कर छूट का लाभ प्राप्त होता है।

Registered u/s 12A IT Act 80G Approved Tax Benefit Eligible for CSR donation

हमारी सेवा एवं सेवाकार्य

शास्त्रों वेदों अनुसार सनातन धर्म का संवर्धन

सनातन संस्कृति, प्राचीन ग्रंथों, वेदों एवं भारतीय मूल्यों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से युवा पीढ़ी में नैतिक संस्कारों, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता का सृजन।

मानव एवं वस्त्र सेवा

समाज के उपेक्षित, असहाय, साधु-संतों, कुष्ठ रोगियों एवं विधवा माताओं की मूलभूत आवश्यकताओं हेतु भोजन, राशन, कम्बल, शाल एवं वस्त्र वितरण का निरंतर आयोजन।

शिक्षा सहयोग योजना

सुदूर व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अध्ययनरत निर्धन विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्कूल बैग, छाते, पंखे एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

योग्य चिकित्सकों (MBBS) एवं फार्मासिस्टों के सहयोग से ग्रामीण व वंचित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन एवं मुफ़्त दवा वितरण।

अन्नदान व भण्डारा

प्रमुख पावन पर्वों, धार्मिक आयोजनों एवं विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं, संतों व असहायों के लिए निःशुल्क अन्नक्षेत्र व भोजन प्रसाद सेवा।

गौ व पर्यावरण सेवा

बेसहारा गौवंश का संरक्षण व प्राथमिक उपचार, एवं स्वच्छता अभियानों तथा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन का संवर्धन।

हमारी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ें

हमारी नवीनतम सेवा गतिविधियों एवं आध्यात्मिक आयोजनों के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पे हमें फॉलो करें ।

Contact & Visit

Registered Office:

Shri Radha Krishna Kripa Ashray
Plot no. 24, Phase 2, Sanskriti Radha Saundaryam,
Allehpur Road, Tahra, Vrindavan 281121

Facebook

facebook.com/VrindavanBihariTrust

Follow us for daily seva updates

YouTube

youtube.com/@sllst.vrindavan

Bhajans, seva & live darshan

WhatsApp

+91 8507967522

For donation enquiries & seva info

Call Us

+91 8507967522
+91 9430951612

Call us for donation enquiries & seva info

Email Us

shreeladlilalsevatrust@gmail.com

Email us for donation enquiries & seva info